Pani peene Ka Sahi tarika in Hindi. Pani kab, Kitna,kaise Peena chahiye,Right way to drink water?

पानी पीने का सही तरीका,पानी कब, कितना, कैसे पीना चाहिए,पानी पीना क्यों जरूरी है?

https://bulletprofitsmartlink.com/smart-link/133744/4

दोस्तो बहुत से लोग पानी पीने को साधारण बात समझते हैं। उन्हे लगता है कि वह जब चाहे;वह जैसे भी चाहे; वह जितनी मात्रा भी मात्रा (अनिश्चित मात्रा) में पानी पी सकते हैं, लेकिन उनका यह सोचना बिल्कुल भी गलत है। पानी पीने के  फायदे क्या हैं? और पानी पीने के नुकसान क्या है? अगर हम इस बारे में नहीं जानते, तो हम चाहे कितनी भी अच्छी से अच्छी चीजें खा लें, उसका सही फायदा शरीर को मिल ही नहीं पाता। इस वजह से एक स्वस्थ व्यक्ति को भी भविष्य में बहुत सी स्वास्थ्य बीमारियों से सामना करना पड़ता है। हमें कैसा पानी पीना चाहिए? हमें किस तरह का पानी पीना चाहिए? 1 दिन में हमें कितना पानी पीना चाहिए? पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए इतना जरूरी क्यों है? एक बार में कितना पानी पीना चाहिए? पानी कब पीना चाहिए कब नहीं? इन सभी प्रश्नों का हमें उत्तर जरूर पता होना चाहिए।

1.पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए क्यों जरूरी है, पानी पीना क्यों जरूरी है, पानी पीने के फायदे, Pani peene ke fayde.Why is it important to drink water ?

दोस्तों हमारे शरीर में 60 से 70% भाग पानी होता है। हमारे द्वारा पिए गए पानी का इस्तेमाल हमारे अंदरूनी अंग जैसे:- किडनी, लीवर, फेफड़े, पाचन तंत्र और लगभग शरीर के सभी हिस्सों को ठीक तरह से काम करने और सबसे अधिक हमारे शरीर की कोशिकाओं को जिंदा रखने में होता है।

 पानी में जीरो कैलोरी होने के बावजूद यह हमारे शरीर को हाइड्रेट करता है तथा शरीर से जहरीले पदार्थ को बाहर निकालने में बहुत मदद करता है। पानी हमारी त्वचा को साफ रखता है, दिमागी ताकत, पाचन क्रिया, आंख,हड्डी, दिल, फेफड़े और लगभग हमारे शरीर के सभी अंगों को ठीक तरह से काम करते रहने में बहुत मदद करता है।

इसलिए पानी हमारे लिए इतना जरूरी होता है कि चाहे बिना भोजन के कोई भी व्यक्ति कई दिनों तक रह ले ,लेकिन बिना पानी के कुछ भी दिन जीवित रहना संभव नहीं है।

2. एक दिन में कितना पानी पीना चाहिए?How much water to drink in one day?

वैसे तो, किसी भी व्यक्ति को दिन भर में कितना पानी पीना चाहिए यह उस व्यक्ति की सेहत, वह जहां रहता है उस जगह का मौसम, उसके वजन, उसकी शारीरिक गतिविधियों पर निर्भर करता है।

एक सामान्य और स्वस्थ व्यक्ति को दिन भर में 2.5 से 3 लीटर पीना चाहिए जो लगभग 8 से 12 गिलास पानी जितना होता है। गर्मी के मौसम में व्यक्ति का पसीना ज्यादा निकलता है, इसलिए गर्मी के मौसम में व्यक्ति को ज्यादा पानी पीना चाहिए। जो व्यक्ति शारीरिक व्यायाम करते है उन्हें आम लोगों के मुकाबले थोड़ा ज्यादा पानी पीना चाहिए, क्योंकि उनके शरीर में पानी की खपत ज्यादा मात्रा में होती है।

3.एक बार में कितना पानी पीना चाहिए?How much water should be drunk in one go?

कुछ लोगों के अनुसार पानी जब चाहे, जैसे चाहे, पिया जा सकता है, लेकिन ऐसा सोचना बिल्कुल गलत है। व्यक्ति को एक बार में एक या डेढ़ गिलास पानी पीना चाहिए, क्योंकि एक ही बार में बहुत ज्यादा पानी पीने से हमारी किडनी उसे ठीक तरह से फिल्टर नहीं कर पाती और हमारे शरीर में पानी बिना कोई कार्य किए बिना पिशाब के रास्ते शरीर से बाहर निकल जाता है।

4.कैसा पानी पीना चाहिए, पानी कैसा पीना चाहिए?What kind of water to drink,

दोस्तों कोई भी ठंडी चीज जब हम खाते हैं या पीते हैं, तो हमारा शरीर पहले उसे गर्म करता है और फिर काम में लेता है। पानी के साथ भी कुछ ऐसा ही होता है। जब हम ठंडा पानी पीते हैं वह हमारे पेट में पहले गर्म होता है फिर काम में आता है। ठंडा पानी से गर्म पानी होने की प्रक्रिया में हमारे शरीर की बहुत सारी उर्जा खपत हो जाती है। हमारे शरीर को पानी को उपयोग में लाने के लिए तब तक इंतजार करना पड़ता है जब तक पानी पेट में गर्म नहीं हो जाता।  इसके अलावा ठंडा पानी हमारे द्वारा खाए गए भोजन को सख्त बना देता है, जिससे पाचन क्रिया बहुत ज्यादा धीमी पड़ जाती है। पाचन क्रिया धीमी होने से कब्ज की संभावना बढ़ जाती है, इसलिए पानी हमेशा नॉर्मल या हल्का गर्म ही पीना चाहिए। हल्का गर्म पानी हमारे पेट में भोजन को पचाने में मदद करता है।

यह भी पढ़े - पानी पीने के फ़ायदे

5.पानी कब पीना चाहिए कब नहीं, Pani kab Nahi Pina chahiye.

पानी कब पीना चाहिए इससे ज्यादा यह जरूरी है कि पानी कब नहीं पीना चाहिए। इसलिए पहले हम जान लेते हैं पानी कब नहीं पीना चाहिए।

  • खाना खाने के तुरंत बाद हमें अधिक मात्रा में पानी नहीं पीना चाहिए। खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीने से हमारे पेट में मौजूद भोजन बहुत ज्यादा पतला हो जाता है जिससे हमारे पेट में पाचक रस ठीक तरह से काम नहीं कर पाते। ऐसा करने से हमारी पाचन क्रिया बहुत धीमी पड़ जाती है।
  • रात को नींद खुलने के बाद भी हमें पानी नहीं पीना चाहिए। आधी रात को पानी पीने से हमारे शरीर को नुकसान भी पहुंच सकता है, क्योंकि सोते समय हमारा शरीर एक्टिव नहीं रहता, जिससे पानी हमारे शरीर में ठीक से इस्तमाल हुए बिना ही किडनी में फिल्टर होने के लिए पहुंच जाता है। यह हमारी किडनी को बहुत नुकसान पहुंचा सकता है।
  • फल जैसे कि सेब,संतरा,तरबूज, केला, आदि के खाने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए।
  • गर्म वस्तुएं जैसे कि चाय और कॉफी पीने के तुरंत बाद पानी नहीं पीना चाहिए, इससे हमारे दांतों को नुकसान पहुंच सकता है।

6.पानी कब पीना चाहिए, पानी पीने का सही समय?
Pani kab peena chahiye.Right time to drink water?

बहुत से लोगों को लगता है, पानी पीने का सही तरीका ब्रश करने के बाद ही पीना चाहिए, परंतु उनकी यह धारणा बिल्कुल गलत है। आयुर्वेद के अनुसार सुबह उठने के बाद आपको सबसे पहले पानी पीना चाहिए। बासी मुंह पानी पीने से हमारे मुंह में मौजूद लार; पानी के साथ पेट में चली जाती है;जो कि हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक है।

खाना खाने के लगभग 1 घंटे बाद हमें पानी पीना चाहिए, ऐसा करने से हमारी पाचन क्रिया ठीक रहती है तथा कब्ज़ की समस्या नहीं होती है।

7.गलत तरीके से पानी पीने के नुकसान, pani pine ke nuksan.disadvantages of drinking water.

गलत तरीके से पानी पीने कई प्रकार की बीमारियां हो सकती है जैसे:-गैस, लिवर की कमजोरी, सुस्ती आना गुर्दे की पथरी, रोग प्रतिरोधक क्षमता का कमजोर होना, बार बार भी बार पड़ना, दाद खुजली चेहरे पर मुहासे होना, जोड़ों में दर्द होना, मोटापा बढ़ना, सिर दर्द, चक्कर आना,बालों का झड़ना, रात को नींद ना आना इत्यादि।

यह भी पढ़े- पानी पीने के फायद

0 टिप्पणियाँ