भारत का राष्ट्रीय पशु कौन है?


भारत का राष्ट्रीय पशु। National Animal of India.

भारत का राष्ट्रीय पशु बाघ है।अप्रैल 1973 में ‘बाघ’ को भारत का राष्ट्रीय पशु घोषित किया गया था इस दिन ही  बाघों के संरक्षण के लिए 1973 'बाघ परियोजना' को शुरुआत की गई थी |
बाघ एक मासाहारी स्तनपायी जानवर है। बाघ सबसे अधिक एशिया महादीप में पाए जाने वाला पशु है। यह भारत कोरिया, पाकिस्तान,  नेपाल, भूटान, थाईलैंड, बांग्लादेश,  इंडोनेशिया, अफगानिस्तान में अधिक मात्रा में पाया जाता है। दुनिया में सबसे अधिक मात्रा में बाघ भारत में पाए जाते है। दुनिया के लगभग 75% बाघ भारत में पाए जाते हैं। रॉयल बंगाल टाइगर बाघ  की प्रजाति में सबसे अधिक ताकतवर होता है। रॉयल बंगाल टाइगर भारत के सुंदरवन के दलदली इलाकों में पाए जाते हैं।

बाघ का वैज्ञानिक नाम?Scientific name of tiger?


बाघ का वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टिग्रिस है। इन सभ के अलावा भारत में  बाघ  की एक और प्रजाति पाई जाती है जिसका वैज्ञानिक नाम पेंथेरा टाइग्रिस टाइग्रिस है।
बाघ की शारीरिक रचना:
बाहरी रूप से बाघ लाल पीले रंग के मिश्रण के रूप में दिखाई देता है। बाघ शरीर पर काले रंग की  धारिया दिखाई देती है, ईन धारियों का इस्तेमाल बाघ शिकार करते समय झाड़ियों में छिप ने के लिए करता है। बाघ के पैर सफेद रंग के होते हैं।

 एक औसतन बाघ का वजन 300 किलो तक होता है। बाघ अक्सर पीछे से अपने शिकार के गर्दन के ऊपर हमला करता है। बाघ की सुनने  तथा सूंघने की स्थिति बहुत अधिक होती है। अपनी ईद शक्ति के कारण ही बाघ अपना शिकार  बड़े आसानी से हासिल कर लेता है। शिकार करते समय बाघ ज्यादा भागने के कारण तो जल्दी थक जाता है, इसलिए बाघ हमेशा छुपकर शिकार के नजदीक जाकर उस पर हमला करता है। बाघ हमेशा शिकार अकेले में  करता है। बाघ का अपना खुद का इलाका होता है जिसमें वह शिकार करता है।

1 टिप्पणियाँ