कोरोना वायरस क्या है,लक्षण, उपाय, कोरोना वायरस इन इंडिया.

कोरोना वायरस क्या है? कोरोना वायरस के लक्षण, कोरोना वायरस से बचने के उपाए। 

कोरोनावायरस ने सभी देशों में एक डर का माहौल बना दिया है। क्यूंकि कोरोना वायरस चीन से निकलकर पूरी पृथ्वी के देशो में धीरे धीरे फैल रहा है।
https://newshub55.blogspot.com/2020/02/Coronavirus-kya-hai-coronavirus-china-coronavirus-treatment.html

कोरोना वायरस क्या है?what is coronavirus? 

कोरोनावायरस एक खतरनाक वायरस है। कोरोना वायरस की पहचान करना बहुत मुश्किल है, क्यूंकि  इसके लक्षण सर्दी लगने जैसा होता है। कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति को बुखार, जुखाम, सिरदर्द, गला ख़राब  तथा सांस लेने में तकलीफ होती है।कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति को निमोनिया जैसी बीमार होती है। 
 2003 में sars नाम के एक वायरस ने इसी प्रकार लोगो को टारगेट किया था, जिसमे हजारों लोगो की मौत हो गयी थी। कुछ ही समय में sars नाम का वायरस दुनिया में फैल गया था।

कोरोना वायरस इन चाइना,Coronavirus china, Wuhan coronavirus :

कोरोनावायरस की खोज 1960 के समय हुई थी। 31 दिसंबर 2019 में इस वायरस ने चीन के हुबई प्रांत के wuhan शहर में अपनी दस्तक दी। धीरे धीरे कोरोनावायरस पुरे wuhan शहर में फैल गया। अब इस वायरस ने महामारी का रूप ले लिया है। चीन से निकलकर कोरोनावायरस थाईलैंड, जापान,भारत, सिंगापूर, वियतनाम जैसे देशों मे पहुँच गया है। चीन के हुबई प्रांत का वुहान शहर इस वायरस का केंद्र  बन गया है। सबसे अधिक wuhan के लोगो कोरोनावायरस से प्रभावित हुए है।
कोरोनावायरस से निम्न लिखत लोगो प्रभावित हुए है

            https://newshub55.blogspot.com/2020/02/Coronavirus-kya-hai-coronavirus-china-coronavirus-treatment.html

कोरोना वायरस के लक्षण, coronavirus symptoms :

  • बुखार 
  • सिरदर्द 
  • नाक बहना 
  • सांस लेने में तकलीफ 
  • गला ख़राब रहना 

 कोरोना वायरस से बचने के उपाए, कोरोना वायरस से कैसे बचें, coronavirus treatment :

  • बीमार व्यक्ति, जुखाम तथा खांसी वाले किसी भी व्यक्ति के निकट मत  जाए। इस प्रकार के व्यक्ति से संपर्क स्थापित करने से बचें। 
  •  यदि आपको खांसी, बुखार,जुखाम तथा गले की समस्या हो रही है । इन सबके अलावा अगर आपको सांस सही प्रकार से लेने में कठिनाई हो रही हो, तो आप डॉक्टर के पास जरूर जाए। अगर आप चीन से यात्रा करके आए हैं, तो डॉक्टर को इस बारे में जरूर बताएं। 
  •  बाहर ज्यादा घूमने के लिए ना जाए। बाजार या काम पर जाते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क स्थापित करने से बचें। 
  •  जानवरों से संपर्क स्थापित करने से बचें। पालतू जानवर को बाहर ज्यादा मत घूमने दें । 
  •  मुंह पर मास्क लगाकर बाहर निकले। क्योंकि ऐसा करने से आप नोवल कोरोनावायरस पर्यावरण मे फैलने से बचा सकते हैं। 
  •  खाना खाते समय हाथ को जरूर धो ले। आप हाथ धोने के लिए अल्कोहल-आधारित हैंड सैनिटाइज़र का उपयोग कर सकते हैं। 
  •  अपने आंख नाक और कान अपने हाथों से ज्यादा मत छुए, तथा किसी अन्य व्यक्ति को इन अंगों  पर हाथ लगाने से बचें। ऐसा करने से आप कोरोनावायरस को शरीर के अंदर जाने से बचा सकते हैं।  क्योंकि वायरस शरीर के अंदर सीधा इन अंगों के द्वारा जा सकता है। 
  •  अगर आप नॉनवेज खाते हैं तो आप मांस खाने से बचें,  क्योंकि कोरोनावायरस जानवरों में अधिक पाया जाता है। इसके अलावा कोरोनावायरस एक जानवर से दूसरे जानवर में फैल सकता है। 
  •  खाँसते या छींकते समय मुंह को जरूर ढक ले। खाँसते या छींकते समय  आप मुंह ढकने के लिए हाथ का इस्तेमाल बिल्कुल भी ना करें। इसके लिए आप टिशू का उपयोग कर सकते हैं। बाद में टिशू को फ़ेंक दें। 

कोरोनावायरस की दस्तक भारत में coronavirus in india. 

चीन में अपना आतंक मचाने के बाद कोरोनावायरस ने अब भारत में दस्तक दे दी है। भारत के केरला में कोरो नावायरस से पीड़ित व्यक्ति पाया गया है। केरल के स्वास्थ्य मंत्री के.के.  शैलजा ने कहा कि“ केरल सरकार किसी भी प्रकार के  प्रकोप से निपटने के लिए तैयार है”।
                भारत सरकार ने भी इस वायरस से लड़ने के लिए अपनी कमर कस ली है।वुहान में रह रहे भारतीयों को  वापस लाने के लिए भारत सरकार ने जंबो बी 747 नाम का जहाज भेजा था। चीन से आने वाली सभी नागरिकों को हवाई अड्डे पर एक विशेष प्रकार के स्कैनर से गुजरना पड़ता है। यह स्कैनर कोरोनावायरस से पीड़ित व्यक्ति की पहचान के लिए लगाया गया है।भारत  देश के सभी हवाई अड्डों को अलर्ट पर रखा गया है। भारत में पाए गए कोरोनावायरस के पीड़ित व्यक्ति को एक एक विशेष प्रकार के सेल में रखा गया है।

 W.H.O की नजर कोरोनावायरस पर.

चीन में कोरोनावायरस के आंतक को देखकर W.H.O ने सभी देशों को कोरोनावायरस से लड़ने के लिए हेल्थ एडवाइजरी जारी की है। इसके साथ ही W.H.O की नज़र चीन पर है। इस वायरस से निपटने के लिए W.H.O लगातार कोशिश कर रहा है।
    

2 टिप्पणियाँ