अखरोट के फायदे, अखरोट खाने के फायदे।

 दोस्तों खाने की बात की जाए तो सूखे मेवे को सबसे अच्छा तथा हेल्थी माना जाता है, लेकिन सभी सूखे मेवे में केवल अखरोट ही ऐसा खाद्य पदार्थ है जिसमें ओमेगा थ्री और एंटीऑक्सीडेंट्स सबसे अधिक मात्रा में पाया जाता है। 


अखरोट का यह गुण सभी ड्राई फूड से इसे अलग तरह यूनीक बनाता है। किसी भी चीज को इस्तेमाल में लाने से पहले उसके फायदे तथा नुकसान के बारे में पता होना चाहिए। उसे कब और किस तरह खाना चाहिए इसका पूर्ण ज्ञान व्यक्ति को होना चाहिए।

आखिर अखरोट में ऐसा कौन सा गुण है जो इसे सब ड्राई फ्रूट से अलग बनाता है?

Walnuts nutrition fact
एक छिले हुए अखरोट में निम्नलिखित तत्व पाए जाते हैं।

4% पानी, 

7% पानी, 

14% कार्बोहाइड्रेट,

 15% प्रोटीन,

65% फेट

इन सभी गुणों के कारण अखरोट को एक सुपर फ्रूट की श्रेणी में रखा जाता है। अखरोट सुपर फ्रूट होने के कारण वजन बढ़ाने तथा वजन घटाने में काम आता है। अगर अखरोट को गलत तरीके से गाया जाए तो अखरोट के फायदे की जगह अखरोट खाने से नुकसान भी पहुंच सकता है इसलिए हमें अखरोट खाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए। हमें अखरोट खाने की सही मात्रा तथा सही समय मालूम होना चाहिए।

हमें 1 दिन में कितना अखरोट खाना चाहिए?कैसा अखरोट खाना चाहिए?अखरोट खाने का सही समय क्या है? अखरोट किन लोगों को खाना चाहिए? इन सब प्रश्नों का उत्तर आपको निम्नलिखित आर्टिकल को पढ़कर प्राप्त होगा।

सबसे पहले हम अखरोट के फायदे जान लेते हैं। अखरोट के फायदे,अखरोट खाने के फायदे।

चमड़ी के लिए फायदेमंद

अखरोट में बहुत ही ताकतवर मेलाटोनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है। यह एंटीऑक्सीडेंट्स अखरोट को सभी ड्राई फ्रूट्स में से सबसे अलग बनाता है। इसके अलावा अखरोट में विटामिन ई, polyphenols तथा फ्लेवोनॉयड जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स भी पाए जाते हैं। यह सभी एंटीऑक्सीडेंट्स हमारे शरीर के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से हमें बचाते हैं, जिससे हमारी स्किन लंबे समय तक चमकदार बनी रहती है।

कैंसर से बचाव

अखरोट में polyphenols, Ellagitannin, Urolithin जैसे ताकतवर तत्व पाए जाते हैं। अखरोट में पाया जाने वाली anti-inflammatory प्रॉपर्टीज,कैंसर सेल से हमारी रक्षा करती हैं।

मस्तिष्क के लिए बेहतर

अखरोट को ध्यान से देखा जाए तो यह है मानव की मस्तिष्क के जैसा ही दिखता है। अखरोट ना केवल मानव के मस्तिष्क जैसा दिखता है बल्कि यह मानव के दिमाग को भी बेहतर तथा तेज बनाता है। अखरोट में मौजूद ओमेगा 3 फैटी तत्व दिमाग के कार्य प्रणाली को बेहतर बनाता है। अखरोट में पाया जाने वाला पॉलिफिनॉल्स तथा विटामिन ई जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स दिमाग के ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके दिमाग की कार्यप्रणाली को ताकतवर तथा बेहतर बनाता है। इसके अलावा अखरोट हमारी याददाश्त शक्ति को भी बेहतर बनाता है। जानवरों तथा टेस्ट ट्यूब द्वारा की गई स्टडी में यह पाया गया है कि अखरोट अल्जाइमर के मरीज की याददाश्त सकती हो बेहतर बनाता है।

दिल के लिए फायदेमंद

दोस्तों हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल जैसे एच डी एल तथा बुरे कोलेस्ट्रॉल जैसे एलडीएल दोनों प्रकार के कोलेस्ट्रोल कराए जाते हैं। जब बुरे कोलस्ट्रोल बढ़ जाते हैं तो दिल से संबंधित बीमारियां पैदा हो जाती है। जब भी हमारे खून में एलडीएल की मात्रा बढ़ती है तो खून की सप्लाई में रुकावट आने लगती है और दिल की बीमारी होने की संभावना बढ़ जाती है। अखरोट में अल्फा लिनोलेनिक एसिड (ALA)नामक फैटी एसिड पाया जाता है जो हमारे शरीर में बुरे कोलेस्ट्रोल (एलडीएल)को कम करता है। ALA हमारे शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाता है जिससे हमारे शरीर में कोलस्ट्रोल का लेवल पर्याप्त मात्रा में बना रहता है जिससे दिल की बीमारी होने की संभावना बहुत कम हो जाते हैं।

वीर्य की शक्ती को बढाता है

अखरोट में कई तरह के विटामिन के साथ-साथ कैल्शियम,पोटैशियम,मैग्निशियम, कॉपर, जिंक, आयरन तथा सेलेनियम जैसे मिनरल्स भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं। यह मिनरल्स मेटाबॉलिज्म को बढ़ाते हैं और पुरषों में शुक्राणु की शक्ति को ताकतवर बनाते हैं। अखरोट प्रोबायोटिक का भी काम करता है जिससे पेट में अच्छे बैक्टीरिया की गिनती बढ़ती है और पाचन क्रिया में सुधार होता है।

अखरोट खाने का सही समय, अखरोट कब खाना चाहिए

अखरोट में हाई कैलोरीज विटामिन तथा मिनरल्स की मात्रा अधिक होने के कारण हमें इसे तब खाना चाहिए जब हमारे शरीर को न्यूट्रीशन की आवश्यकता होती है। सुबह के समय खाली पेट तथा शाम को एक्सरसाइज के बाद अखरोट खाने का सही समय होता है। सुबह के समय तथा शाम के समय हमारा पेट खाली रहता है जिससे हमारे द्वारा खाई जाने वाली चीजों से न्यूट्रिशन हमारा पेट अच्छी तरह से सोख लेता है। अखरोट में मेलाटोनिन नामक एंटीऑक्सीडेंट भी पाया जाता है यह एंटीऑक्सीडेंट नींद लाने में सहायक होता है इसलिए अख़रोट को रात को भी खाया जा सकता है। अगर आप रात के समय दूध पीते हैं तब भी आप दूध के साथ अखरोट का सेवन कर सकते हैं। रात को खाना खाने के 1 घंटे बाद सोने से पहले अखरोट को दूध के साथ खाना चाहिए ऐसे में अखरोट हमारे शरीर के लिए लाभदायक सिद्ध होगा।

1 दिन में कितना करोड़ खाना चाहिए, अखरोट कितना खाना चाहिए।

हमें 1 दिन में अखरोट कितना खाना चाहिए यह हमें अखरोट में मौजूद न्यूट्रीशन के हिसाब से तय करना चाहिए क्योंकि अखरोट में कार्बोहाइड्रेट तथा प्रोटीन के अलावा फैट की मात्रा सबसे अधिक पाई जाती है इसलिए हमें 1 दिन में कितना अख़रोट खाना चाहिए यह हमें अपनी फिटनेस के मद्देनजर तथा खाने की सही वजह पर निर्भर करता है। अखरोट को 1 दिन में कम से कम एक और अधिक से अधिक 6 की मात्रा में खाना चाहिए। अगर आप किसी भी प्रकार की एक्सरसाइज नहीं करते तो आपको केवल दो ही अखरोट दिन में खाना चाहिए और अगर आप प्रतिदिन एक्सरसाइज करते हैं तो एक्सरसाइज के बाद कम से कम पांच अखरोट खाना चाहिए।

अखरोट कैसे खाना चाहिए, अखरोट खाने का सही तरीका।

कुछ लोग अखरोट भीगा कर खाते हैं तथा कुछ लोग अखरोट को सीधे सूखे ही खाते हैं। सूखे अखरोट में टैनिन तथा phytic acid काफी मात्रा में पाया जाता है यह पेट में जाकर पाचन क्रिया को धीमा कर देता है इसलिए हमें अखरोट को सूखा नहीं खाना चाहिए। अखरोट को हमेशा भिगोकर खाना चाहिए। भिगोकर अखरोट खाने से phytic acid पानी के साथ बाहर निकल जाता है।

0 टिप्पणियाँ