Gora hone Ka upaye , gora hone Ka tarika


गोरा होने का उपाय: 10 सबसे बेहतरीन तरीके Gora hone Ka upaye.



आज के जमाने में खूबसूरती को पहचानने के लिए गोरे रंग को अधिक महत्व दिया जाता है। गोरे रंग वाला व्यक्ति भीड़ में अपनी अलग पहचान रखता है। इसलिए अगर आप भी गोरा होने का तरीका(gora hone ka tarika) और गोरा होने का उपाए जानना चाहते है, तो मेरे प्रिये दोस्त निश्चिंत हो जाओ.आज में आपको घरेलू तरीकों द्वारा कुछ ही दिनों में गोरा होने का तरीका बताऊंगा।  इन तरीकों द्वारा आप थोड़े दिनों में गोरी और चमकती हुई प्राकर्तिक त्वचा पा सकते हैं।

1. हल्दी /turmeric face pack

हल्दी जिसे हमारे घरों में मसाले के रूप में उपयोग में लाया जाता है क्या आपको पता है हमारे पूर्वज प्राचीन काल में गोरा होने के लिए कौन सा तरीका अपनाते थे? अगर नहीं पता तो जान लीजिये कैसे हल्दी को हजारों वर्षो से गोरा होने के लिए प्रयोग में लाया जाता था।हल्दी में कर्क्यूमिन नामक गुण होता है। यह एन्टीबैक्टीरिअल तथा एंटीऑक्सिडेंट होता है। चेहरे पर हल्दी लगाने से कील-मुहासे नहीं होते। हल्दी चेहरे पर चमक लाती है तथा रंग निखरती है। हमारे शादी-विवाह में आज भी विवाह से पहले हल्दी का उबटन लगाया जाता है।

हल्दी को कैसे लगाए :

हल्दी लगाने के लिए पहले हमारी शुद्ध भारतीय हल्दी को पीस ले।

 हल्दी को नारियल तेल या फिर जैतून के तेल में मिलाकर एक पेस्ट बना ले। 

पेस्ट बनाने के कुछ समय बाद हल्दी की पतली परत को अपने चेहरे पर रुई की सहायता से लगाए। 

अब इस पेस्ट को सूखने के लिए 20 मिनट तक छोड़ दें।

 20 मिनट बाद चेहरे को गुनगुने पानी से धो ले।आपको मुँह धोते समय चेहरे को रगड़ना नहीं है।

2.टमाटर/ Tomato face pack

अगर आपकी त्वचा उम्र बढ़ने या फिर किसी अन्य कारण से बेजान पड़ गयी है तो आपको त्वचा पर टमाटर रगड़ना चाहिए। टमाटर में  मौजूद विटामिन, मिनरल आदि तत्व त्वचा में जान लाने में सहायता करते है।

टमाटर को कैसे लगाए :

सबसे पहले टमाटर को अलग-अलग टुकड़ो में काट लीजिये। 

टमाटर को पीस में काटने के बाद हलके हाथों से उसे त्वचा पर रगड़े। 

रगड़ने के कुछ समय बाद  तक टमाटर के रस को मुँह पर सूखने के लिए छोड़ दीजिये, 

फिर गुनगुने पानी से मुँह को धो ले और साफ तोलिये से मुँह को पोंछ लीजिये। आप अन्य सब्जी आलू को भी इसी विधि के साथ उपयोग कर सकते है ।

3. निम्बू / lemon face pack

निम्बू का रस भी गोरा होने कि तरीको में से एक है।निम्बू में पाया जाने वाला गुण हमारी त्वचा के लिए एक्सफ़ोलिएंट के रूप में कार्य करता है। निम्बू का रस हमारी त्वचा पर जमी मैल को काट देता है तथा चेहरे पर रंगत लाता है।

 निम्बू के रस को कैसे लगाए :

सबसे पहले निम्बू के रस को एक बर्तन में निचोड़ ले। 

 फिर उसमे थोड़ा सा पानी मिला लीजिये ऐसा इस लिए क्यूंकि पूरा निम्बू का रस हमारे त्वचा को नुकसान पहुंचा सकता है इसलिए निम्बू के रस मे पानी मिक्स कर ले आप पानी की जगह दूध भी उपयोग कर सकते है।

 पानी मिला लेने के बाद मिश्रण को रुई की साहयता से चेहरे पर हल्के हाथों से रगड़े। 

फिर कुछ समय के लिए मिश्रण को सूखने के लिए छोड़ दीजिये।

 अंत मे गर्म पानी से मुँह धो लीजिये।

4.एलोवेरा /aloe vera face pack

एलोवेरा,  जिसे बड़ी-बड़ी कम्पनिया ब्यूटी प्रोडक्ट मे उपयोग करते है उसका फायदा गोरा होने के लिए भी किया जा सकता है। लोग कई सालो से एलोवेरा को रंग गोरा करने के लिए करते है। अगर आपकी त्वचा धूप में झुलस गयी हो तो आप एलोवेरा को चेहरे पर लगाए। एलोवेरा में एंथ्राक्विनोन नमक गुण होता है जो रंग निखारने में सहायता करता है।

 एलोवेरा को कैसे लगाए :

सबसे पहले एक रसदार मोटे एलोवेरा के तने को काट ले।  

फिर चाकू की साहयता से एलोवेरा की ऊपरी हरे रंग की परत को उतार दें। 

ऊपरी परत उतरने के बाद अंदर से रसदार गूदे को निकाल लीजिये, फिर उसे त्वचा पर लगाए। 

अब इसे कुछ समय के लिए सूखने के लिए छोड़ दीजिये। एलोवेरा मॉस्चराइजर लाने में साहयता करता है।

 अंत में गुनगुने पानी से धो लीजिये।

5.नारियल / coconut face pack

नारियल तेल, हमारी त्वचा के अंदर से मैल निकलने में साहयता करता है। दक्षिण भारत में नारियल तेल को त्वचा के रोगों को ठीक करने के लिए उपयोग किया जाता है।नारियल तेल में बैक्टीरिया, तथा कवकों से लड़ने की सकती होती है। नारियल तेल त्वचा पर मॉस्चराइजर लाता है।

 नारियल तेल को कैसे लगाए :

बाजार से कोई भी शुद्ध नारियल तेल खरीद लाये।

 नारियल तेल को सीधे ही त्वचा पर लगा ले, कुछ समय के लिए छोड़ दीजिये।

 बाद में पानी के साथ धो ले, पानी से धोने के बाद भी नारियल तेल नहीं हटेगा इसलिए धोने के बाद कपड़े के साथ पोंछ लीजिये।

6. पपीता /papaya face pack

पपीते के अंदर पपैन एंजाइम पाया जाता है। यह एंजाइम रंग को गोरा करने तथा वायरस से लड़ता है।
पपीते में विटमिन तथा अन्य अनेक प्रकार के खनिज पाए जाते है जो चेहरे के रंग को गोरा करते है।

 पपीते को कैसे लगाए:

सबसे पहले एक ताजे पपीते को काट लीजिये। 

 फिर उसके छिलके तथा बीज को बाहर निकाल ले। पपीते को छोटे-छोटे टुकड़ो मे काट ले।

अपने हाथों से पपीते के  रस को अपनी त्वचा पर लगाए। 

अंत में कुछ समय बाद उसे गुनगुन पानी मे  धो ले।

7.दूध/milk face pack

आपको पहले से ही पता है दूध मैं सभी प्रकार के पोषक तत्व होते हैं। दूध को चेहरे पर लगाने से चेहरे की त्वचा को पोषक तत्व मिलते हैं। दूध में मौजूद प्राकृतिक तत्व हमारे चेहरे पर निखार लाते है। दूध के कारण हमारी त्वचा चमकदार बनती है।

 दूध को कैसे लगाए: 

सबसे पहले दूध और शहद को मिलाकर एक पेस्ट बना ले।

 फिर किसी कोमल चीज से पेस्ट को आप आपने चेहरे पर लगाए। 

पेस्ट को 20 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दें फिर गुनगुने पानी से चेहरे को धो लें। 

8. बादाम /almond face pack

बादाम में पोषक तत्व बहुत अधिक मात्रा में पाए जाते हैं। बादाम का तेल चेहरे पर लगाने से चेहरे में निखार आता है तथा त्वचा सुन्दर बनती। बादाम तेल से चेहरे पर से रूखापन दूर हो जाता है।

बादाम तेल को कैसे लगाए :

सबसे पहले बादाम तेल को लेकर उसे थोड़ा सा गरम कर लें। आपको तेल बहुत ज्यादा गर्म नहीं करना है। 

अगले स्टेप में आपको तेल को त्वचा पर लगाना है।तेल को आधे घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दीजिये।

आधे  घंटे  बाद अंत में आपको स्नान कर लेना चाहिए। यह तरीका आपको हफ्ते में तीन बार करना चाहिए। 

9. खीरा/Cucumber face pack

हमारे चेहरे पर पिम्पल अक्सर शरीर में गर्मी की वजह से निकलते है। खीरा में ठंडक होती है और चेहरे पर लगाने से चेहरे को ठंडक मिलती है। अगर हमारी त्वचा सूरज के कारण जल गयी है तो हमें खीरे को अपने त्वचा पर लगाना चाहिए। खीरे में मौजूद पोषक तत्व हमारे चेहरे पर मौजूद कालेपन को हटाने में सहायता करती है।

खीरे को कैसे लगाए :

सबसे पहले खीरे को काटकर उसका रस निकाल लीजिये। 

खीरे के रस को निम्बू के रस में मिला लीजिये। 

फिर मिश्रण को रुई की सहायता से अपने चेहरे पर लगाए। 

मिश्रण को तक़रीबन 30 मिनट तक चेहरे पर लगा रहने दे.

अंत में साफ पानी से मुँह को धो लीजिये। 

10. बेसन फेस पैक /besan face pack

बेसन को त्वचा को गोरा करने के लिए बहुत  लाभकारी माना जाता है। भारत में कई घरों में चेहरे तथा त्वचा को गोरा करने के लिए बेसन का उपयोग किया जाता है। बेसन त्वचा से कालापन निकालता है। बेसन चेहरे से कील मुहासों को बाहर निकालकर चेहरे को साफ तथा चमकदार बनाता है। 

बेसन को कैसे लगाए :

4 चम्मच बेसन को एक बर्तन में निकाल लीजिये। एक बर्तन में नींबू तथा गुलाब जल को भी ले लीजिये। आप गुलाब जल की जगह दूध का भी उपयोग कर सकते है। 

तीनों सामग्री को आप एक बर्तन में मिला लीजिये। अपने चेहरे को साफ पानी से साफ कर लीजिये। इसके बाद आपको उसे अपने चेहरे पर लगाना है। फिर आधे  घंटे तक चेहरे पर लगा रहने दीजिये। 

अंत में साफ पानी से हलके हाथों से चेहरे को धो लीजिये। आपको चेहरे को रगड़ना नहीं है। 

 कुछ लोग गोरा होने अनेक प्रकार के सर्जरी करवाते है जो महंगी तथा दर्दनाक होती है, आपको इतना पैसा खर्चने की जगह इन घरेलु तरीको को अपनाना चाहिए। यह तरीके काफ़ी असरदार है बस आपको कुछ समय का इंतजार करना होगा। 


0 टिप्पणियाँ