कटहल के फ़ायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान!


कटहल के फ़ायदे जानकर आप हो जाएंगे हैरान!


कटहल हमारे भारत में हर जगह बड़ी आसानी से मिला जाता है। भारतीय बड़ी चाह से कटहल की सब्जी खाते है। कई जगह कटहल का तो अचार भी बनाया जाता है। क्या आपको पता है कटहल के बहुत से फायदे है। कटहल के फायदे जानकर आप हैरान हो जाएंगे।आयुर्वेद में तो कटहल को औषधि बताया गया है।

तो आइये जान लेते है कटहल के फायदे :-

सबसे पहले हमें यह जानना है कि कटहल में  कौन-कौन से तत्व पाए जाते है।
कटहल में विटामिन A, विटामिन c, आयरन, मैग्नीशियम, कैल्शियम, जिंक, राइबोफ्लेविन, पोटेशियम, तथा फाइबर जैसे तत्व पाए जाते है। यह तत्व अलग अलग बीमारियों को ठीक करने में सहायता करते है।

1.पाचन तंत्र  के लिए है लाभदायक 

कटहल में फाइबर तत्व अच्छी मात्रा में पाया जाता है। फाइबर हमारे पाचन किर्या के लिए बहुत लाभदायक है। फाइबर भोजन को अच्छी तरह पचाता है।फाइबर के कारण कब्ज की समस्या नहीं होती है। फाइबर आंतो की बीमारियों को ठीक करने में बहुत फायदेमंद है।

2.हड्डियों के लिए है फायदेमंद 

कटहल हड्डियों की मजबूती के लिए भी बहुत फायदेमंद है। कटहल में मौजूद कैल्शियम,मैग्नीशियम तथा विटामिन सी हड्डियों के लिए लाभदायक तत्व है।

3.दिल के लिए है फायदेमंद

कटहल में मौजूद पोटेशियम तत्व दिल की बीमारियों को ठीक करने में लाभदायक है। कटहल दिल से संबंधित बीमारी होने से बचाता है। कटहल ब्लड प्रेसर को उचित मात्रा में बनाए रखता है।

4.घुटने के दर्द के लिए है फायदेमंद

अगर आप जोड़ो के दर्द से परेशान हैं तो आपको कच्चे कटहल के दूध को घाव पर लगाना चाहिए। कटहल का दूध सूजन को कम करने के लिए लगाया जाता है ।

5.रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है।


कटहल हमारे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। कटहल हमारे शरीर में सफेद रक्त कोशिकाओं का निर्माण करने में सहायता करते हैं । सफेद रक्त कोशिकाएं हमारे रोग प्रतिरोधक प्रणाली के लिए बहुत फायदेमंद है। आपको बता दें रोग प्रतिरोधक प्रणाली हमें रोग प्रतिरोधक प्रणाली हमें बीमारियों से बचाता है तथा बीमारियों से लड़ता है ।

6.कटहल आंखों के लिए है लाभदायक।

कटहल में विटामिन ए भरपूर मात्रा में पाया जाता है। विटामिन ए के आंखों की रोशनी को तेज करता है। विटामिन ए आंखों से संबंधित बीमारियों से बचाता है। कटहल अंधापन तथा मोतियाबिंद जैसी बीमारी से मोतियाबिंद जैसी बीमारी से से हमें बचाता है, असली आंखों की दृष्टि को तेज करने के लिए कटहल को जरूर खाना चाहिए।

7. कटहल एनीमिया से बचाता है है बचाता है।

 आयरन की कमी के कारण एक व्यक्ति के शरीर में एनीमिया की बीमारी होती है। कटहल में आयरन भरपूर मात्रा में पाया जाता है इसलिए कटहल हमें एनीमिया की बीमारी से बचाता है। अगर आप एनीमिया से पीड़ित हैं तो आपको कटहल का सेवन जरूर करना चाहिए।

8.कटहल यौन-स्वास्थ्य के लिए है फायदेमंद

कटहल यौन शक्ति को बढ़ाता है।कटहल पुरूष के शुक्राणुओं की संख्या को बढ़ाने में सहायता करते है। कटहल शीघ्रपतन जैसी समस्या को ठीक करता है।

क्या आप जानते है कटहल दुनिया का सबसे बड़ा फ़ल है।एक कटहल का भार 35 किलो तक हो सकता है।

1 टिप्पणियाँ

  1. कटहल हमारे सेहद के लियें बहत फायदेमंद सबित हैता है। कटहल का फायदे के बारे में जनकारी देने कें लियें शुक्रिया।
    कटहल खाने का फायदे

    जवाब देंहटाएं