महागठबंधन में आई दरार?

महागठबंधन में आई दरार?


बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री तथा हिंदुस्तान आवाम मोर्चा के प्रमुख जीतनराम मांझी, विपक्ष के महागठबंधन से नाराज होकर जनता दल यूनाइटेड jdu के प्रमुख तथा वर्तमान में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की। यह मुलाकात तकरीबन 1 घंटे तक चली, इसी से कयास लगाए जा रहे है कि जल्दी ही मांझी महागठबंधन से किनारा कर लेंगे, क्योंकि इन दिनों मांझी महागठबंधन के रवैये से नाराज चल रहे हैं।
देर रात जीतनराम मांझी अचानक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पास अचानक पहुंच गए। दोनों में गुप्त रूप से एक मीटिंग हुई। बाहर निकलने के बाद जीतन राम मांझी मांझी ने मीडिया से भी बात करने से इनकार कर दिया।
कयासों को तूल पकड़ते देख हिंदुस्तान अवाम मोर्चा के प्रवक्ता दानिश रिजवान ने कहा,“" मांझी जी ने केवल क्षेत्र की समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की है।"
गौरतलब इस बात पर ध्यान देने योग्य है कि  मांझी ने मंगलवार की सुबह महागठबंधन में समन्वय समिति नहीं बनाए जाने को लेकर नाराजगी जताते हुए मार्च तक का अल्टीमेटम दिया है।
इस बात को मुख्य मानकर तमाम सियासत के जानकार यह कयास लगा रहे है कि जीतनराम मांझी तथा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोई  गठबंधन करने वाले हैं।

0 टिप्पणियाँ