2019 election , opinion


2019 Election ki jaankari and opinion


इस बार भारत में होने वाले इलेक्शन की चर्चा पूरी दुनिया में हो रही है। क्या आपको पता है भारत में होने वाला चुनाव दुनिया का सबसे बड़ा चुनाव है (world biggest Election)। यह चुनाव भारतीय जनता पार्टी (BJP) की अगवाई वाली NDA और इंडियन नेशनल कांग्रेस (INC) की अगवाई वाली UPA के बीच में है।
                                            इस बार का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है,क्योंकि इस बार के चुनाव ने भारत की राजनीति में बड़ा बदलाव लाया है।मौजूदा समय में BJP की अगवाई वाली NDA की सरकार है। NDA की तरफ से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार श्री नरेंद्र मोदी है जो वर्तमान में प्रधानमंत्री भी है। UPA की ओर से प्रधानमंत्री के उम्मीदवार कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष श्री राहुल गांधी है।
नरेन्द्र मोदी अपना चुनाव वाराणसी और राहुल गांधी अमेठी से लड़ेंगे।यह चुनाव 11 अप्रैल से  19 मई तक चलेगा। चुनाव के नतीजे 23 मई को आएंगे और मतदान 7 phase में होंगे । 

2019 में होने वाले चुनाव के कुछ रोचक बातें-Some interesting facts of the 2019 election-


  • इस बार होने वाले चुनाव में वोटरों की संख्या लगभग 900 मिलियन है।
  • इस बार Election commission  ने 10 लाख पोलिंग स्टेशन बनाये है।
  • इस बार Evm और vvpat दोनो के साथ वोटिंग होगी ।
  • 85 मिलियन लोग पहली बार 2019 में होने वाले मतदान में वोटिंग करेंगे।
  • दुनिया का सबसे ऊंचा पोलिंग स्टेशन भारत में बनाया गया  है।

About NDA ALLIANCE





NDA के गठबंधन में इस बार शिरोमणि अकाली दल(punjab), लोक जनसक्ति पार्टी(bihar),AIADMK(tamilnadu), जनता दल यूनाइट(bihar), शिव सेना(maharastra) , जैसी बड़ी पार्टियां है। यह गठबंधन काफी मजबूत लग रहा है। फिर भी शिवसेना के साथ Bjp के रिश्ते बीते दिनों में ठीक नही था। बीते दिनों में शिवसेना ने अपने मुखपत्र सामना में मोदी गोवरमेंट की काफी आलोचना की थी। मुम्बई  के bmc चुनाव में भी दोनों पार्टियां अलग अलग लड़ी थी फिर भी लोकसभा के चुनाव दोनो पार्टिया एकसाथ लड़ रही है। bjp की एक और सहायक पार्टी अकाली दल अपने state पंजाब में कमजोर दिख रही है। साल पहले अकाली दल कांग्रेस से बुरी तरह हारी थी।

About UPA alliance

UPA गठबंधन में इस बार नरेंद्र मोदी की bjp गोवरमेंट वाली सरकार को हराने के लिए विपक्ष की सारी पार्टियां एक साथ चुनाव लड़ रही है। UPA गठबंधन में इस बार Dravida Munnetra Kazhagam,Rashtriya Janata dal,Janata Dal (Secular) ,Nationalist Congress Party,
Jharkhand Mukti Morcha,Communist Party of India,Communist Party of India  (Marxist),Hindustani Awam Morcha जैसी बड़ी पार्टिया लड़ रही है।

Opinion

इस चुनाव के नतीजों के बारे मे कुछ नही कहा जा सकता है क्योंकि सभी न्यूज़ चैनलों के सर्वे  के नतीजे अलग अलग आये है। फिर भी इस चुनाव में ये कहा जा रहा है कि पिछली बार की तरह इस बार भी नरेंद्र मोदी की सरकार आएगी,पर यह बार पक्की नही कही जा सकती क्योंकि इस बार सारा विपक्ष मोदी सरकार के खिलाफ लड़ रहा है।
                                                        पिछले साल हुए राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब,जैसे बड़े राज्यो में bjp की बुरी तरह हार हुई है,इन चुनावों के नतीजे बताते है इस बार मोदी सरकार का इस बार बहुमत प्राप्त करना मुश्किल है। इसलिए इस बार के लोकसभा चुनाव में कड़ा मुकाबला देखा जा रहा है।
क्या नरेंद्र मोदी सरकार अपनी चलाई गई योजनाओं और काम के आधार पर सरकार ला पायेगी या फिर इस बार भारत के सबसे पुरानी पार्टी कांग्रेस इस बार वापसी करेगी?
 जाने नरेंद्र मोदी के जीवन के बारे में।

0 टिप्पणियाँ