सुबह जल्दी कैसे उठे। how to wake up early.

 सुबह जल्दी कैसे उठे, जल्दी कैसे उठे।

सुबह जल्दी जागना अच्छी आदतों में से एक है। सुबह जल्दी उठना शारीरिक स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है। जल्दी उठने वाला व्यक्ति अन्य लोगों के मुक़ाबले अधिक तरोताजा महसूस करता है। सुबह जल्दी उठकर नौकरी पेशा करने वाले लोगों के लिए जल्दी उठना बहुत जरूरी हो जाता है, उन्हें समय पर अपने काम पर पहुंचना अति आवश्यक होता है। उन housewife गृहणियों के लिए भी सुबह जल्दी उठना आवश्यक होता है जो जल्दी उठकर बच्चो के लिए समय पर खाना बनाना होता है।सुबह जल्दी उठना एक सफल व्यक्ति की निशानी होती है। हर सफल व्यक्ति अपने आप को सुबह जल्दी उठाता है। उदाहरण के लिए हमारे प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी अपने आप को सुबह 3:00 बजे ही उठा लेते हैं तथा हमारे बॉलीवुड के एक्टर अक्षय कुमार भी अपने आपको सुबह 4:00 बजे उठा लेते हैं।

दोस्तों जिंदगी को करीब से जानना है तो आपको सुबह जल्दी जागना ही होगा। सुबह 4 से 7 का समय सिर्फ आपका ही है। ये समय आपके कैरियर के लिए है ये समय आपके स्वास्थ्य के लिए है, ये समय कुछ कर दिखाने वाला समय है। कब तक आप सिर्फ नींद में ही सपने देखते रहोगे, क्यों नहीं सुबह जल्दी उठकर अपने जीवन के लक्ष्य को हासिल करते। कब तक आप आलस्य के कारण अपना समय बर्बाद करते रहोगे। उठो, जागो और अपने लक्ष्य को हासिल करो।

सुबह जल्दी कैसे उठे

दोस्तों आप बार-बार अलार्म घड़ी को स्नूज़ कर थक गए होंगे परंतु आप अपने लक्ष्य (सुबह जल्दी उठना) हासिल नहीं कर पाए होंगे।इसलिए यदि आप भी सुबह जल्दी कैसे उठे के बारे में जानना चाहते हैं तो में आपको ऐसे टिप्स बताऊंगा जिससे आप सुबह जल्दी उठने लगेंगे।

1.मजबूत इचछाशक्ति-  सुबह जल्दी उठने के लिए एक मजबूत इच्छाशक्ति का होना बहुत जरूरी है। कमजोर इच्छाशक्ति वाला व्यक्ति अपने किसी भी लक्ष्य को नही पा सकता। अगर आपकी इच्छा शक्ति ही कमजोर होगी तो आपको  आलस्य सुबह जल्दी नहीं उठने देगा। इसके विपरीत अगर आपकी इच्छा शक्ति मजबूत होगी तो आलस्य आपको जल्दी उठने से नहीं रोक सकता।

2.निश्चित समय निर्धारित करना- सुबह जल्दी उठने के लिए आपको एक निश्चित समय निर्धारित करना होगा। उदाहरण के लिए जैसे आप सुबह 5:00 बजे उठना चाहते हैं तो रात को सोते समय आप निश्चित करके सोना के आप को सुबह 5:00 बजे ही उठना है। यह बात अपने दिमाग में बैठा लेनी है।

3.पर्याप्त नींद लें- बहुत से लोग अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं दे पाते। एक वयस्क व्यक्ति को 9 घंटे प्रतिदिन नींद लेना आवश्यक है। इसलिए अगर आप अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद नहीं दे पा रहे हैं तो आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाएंगे। शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद देने के लिए आप दोपहर के समय भी नींद ले सकते हैं। आप रात को जल्दी सो कर भी अपने शरीर को पर्याप्त मात्रा में नींद दे सकते हैं।


4.अलार्म सेट करें- जल्दी उठने के लिए आप बाजार से एक अच्छा उच्च ध्वनि वाला अलार्म खरीद लें। यदि अगर आप 5:00 बजे उठना चाहते हैं तो 5:00 बजने के 20 मिनट पहले का अलार्म सेट करें। आप अपने मोबाइल फोन का अलार्म यूज कर सकते हैं, ध्यान रहे आपके मोबाइल की ध्वनि उच्च हो।

5.अलार्म दूर रखें- सोते समय अलार्म को अपने बेड से दूर रखना है ऐसा इसलिए सुबह अलार्म बजने पर आप अलार्म को आलस्य के कारण बंद कर सकते हैं।

6.सुबह जल्दी उठकर वॉक पर जाएं- सुबह जल्दी उठकर आप किसी काम को निर्धारित करें जैसे: morning walk । हर सुबह जल्दी उठने के बाद सुबह की सैर पर जाएं, ऐसा करने से आपके दिमाग और शरीर को जल्दी उठकर सर पर जाने की आदत पड़ जाएगी।
7.रात के समय थकावट वाले काम ना करें- रात के समय कोई भी ऐसा कार्य ना करें जिससे शारीरिक तथा मानसिक थकावट हो। गेम खेलना, लैपटॉप था मोबाइल आदि चलाना जैसे कार्यों से दूर रहें।

8.Fear of loss-  सुबह जल्दी उठने की जादुई तकनीक fear of loss  है। अब आप पूछेंगे कि यह fear of loss क्या है? आखिर fear of loss होता क्या है। फेयर ऑफ लॉस को जानने के लिए आपको कुछ पुरानी यादों में जाना होगा। आपने कभी ना कभी कोई ट्रेन बुक की होगी जिसमें आपको सुबह जल्दी उठकर जाना पड़ा हो। ट्रेन छूटने के डर से  आप सुबह जल्दी उठ गए होंगे। कहीं हमारी ट्रेन ना छूट जाए इसी डर को  fear of loss कहते हैं। सुबह जल्दी उठकर पढ़ाई करने तथा व्यायाम करने का निश्चय आप कर लेते हैं परंतु आप सुबह जल्दी नहीं उठ पाते इसका एक कारण फीट of loss का ना होना है।ट्रेन छूटने के डर से आप सुबह जल्दी इसलिए उठ जाते हैं क्योंकि आपने अपने दिमाग को या सिग्नल भेज दिया होता है कि आपको सुबह जल्दी उठना है नहीं तो आपको लॉस हो जाएगा। इसलिए आप सुबह जल्दी उठ जाते हैं दूसरी ओर देखा जाए हम अपने दिमाग को व्यायाम तथा कसरत के लिए सिग्नल नहीं भेजते जिस वजह से हम सुबह जल्दी नहीं उठ पाते। इसलिए अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो अपने दिमाग में loss होने का डर बैठा लीजिए। मेरा यकीन मानिए इस डर की वजह से आप से जरूर जल्दी उठ जाएंगे।
9.Music का सहारा ले-म्यूजिक का सहारा लेकर भी आप सुबह जल्दी उठ सकते हैं। आप अक्सर जब सुबह जल्दी उठते हैं तो आलस्य की वजह से अपने अलार्म को बंद कर देते हैं, और फिर दोबारा सो जाते हैं। इस बार आपको सुबह जल्दी उठते ही अपने  कमरे की लाइट को जला लेना है। यदि आपके घर में म्यूजिक प्लेयर है तो उसे ऊंची आवाज में चला ले ।म्यूजिक का तेज वॉल्यूम आपको सोने नहीं देगा। अगर आपके पास म्यूजिक प्लेयर नहीं है तो अपने फोन से ही म्यूजिक चला ले। ऐसा करने से आपकी आदत सुबह जल्दी उठने की पड़ जाएगी
10.रात को जल्दी सोए-आज के टेक्नोलॉजी के जमाने में हम अपने आप को रात भर किसी ना किसी काम में उलझाए रखते हैं, और देर रात तक जागते रहते हैं। हम देर रात तक मोबाइल,लैपटॉप पर अपने आप को busy रखते हैं। यह हमारी बुरी आदतों में से एक हैं। इसलिए दोस्तों अगर आपको सुबह जल्दी उठना है तो आपको रात को जल्दी सोना पड़ेगा।
11.अपना रूटीन सेट करें-अगर आप सुबह 8:00 बजे उठते हैं तो आप सुबह 5:00 बजे एकदम नहीं रोक पाएंगे क्योंकि आपके बॉडी की आदत सुबह 8:00 बजे उठने की होती है इसलिए आप सुबह 5:00 बजे एक या 2 दिन ही उठ पाएंगे फिर उसके बाद आप फिर 8:00 बजे उठने लगेंगे। इसलिए आपको सुबह जल्दी उठने के लिए एक रूटीन बनाना होगा जैसे पहले हफ्ते आप 7:00 बजे उठने का रूटीन बनाएं और दूसरे हफ्ते 6:00 बजे उठने का रूटीन बनाएं और तीसरे हफ्ते 5:00 बजे उठने का रूटीन बनाएं ऐसा करने से आपके शरीर की आदत 5:00 बजे उठने की पड़ जाएगी।
12.रात को सोते समय पानी अधिक पिए-सुबह जल्दी उठने के लिए आप रात को सोते समय पानी को अधिक पीना है ऐसा इसलिए अगर आप रात को पानी अधिक मात्रा में पिएंगे तो आपको सुबह पेशाब का प्रेशर तेज और जल्दी आएगा, दूसरा जब आप सुबह उठकर पिसाब के लिए जाएंगे तब आपका माइंड आपको नींद से पूरी तरह जगा देगा।

सुबह जल्दी उठना जिंदगी में सफ़ल व्यक्तियों की निशानी होती है। सुबह जल्दी उठने वाले समय की कदर करना जानते है इसलिए उनका जीवन सफल होता है। कुछ लोग जीवन में कभी भी सफ़ल नहीं बन पाते क्योंकि वे समय की कदर नहीं करते। अगर असफलता का कोई एक कारण पूछा जाए तो वह वक्त की इज्जत न करना होगा। इसलिए दोस्तों अलार्म को बार बार स्नूज़ करना छोड़ दो।जो व्यक्ती अपने आप को बिस्तर से नहीं उठा पाता, जो व्यक्ती अपने अलार्म से ही नहीं जीत पाता, जो व्यक्ती अपने नींद से ही नहीं जीत पाता वो व्यक्ती अपने जीवन में आने वाली मुसीबत से कैसे जीत पाएगा। दोस्तों इसलिए सुबह जल्दी उठकर अपने जीवन की पहली जंग को जरूर जीते।

1 टिप्पणियाँ